Ranchi Dishom Guru School: 22 करोड़ से बनेगा शहीदों के बच्चों का आवासीय विद्यालय, मुफ्त शिक्षा-आवास-भोजन

Ranchi Dishom Guru School
Share This Post

Ranchi Dishom Guru School: शहीदों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा और आवास की सौगात

झारखंड सरकार ने शहीद पुलिसकर्मियों और जवानों के बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के टेंडरग्राम स्थित झारखंड जगुआर कैंप में Ranchi Dishom Guru School के नाम से एक आवासीय विद्यालय स्थापित करने की योजना को सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान कर दी है 

इस Ranchi Dishom Guru School की लागत लगभग 22 करोड़ रुपये होगी और यह कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों की तर्ज पर संचालित होगा । यह विद्यालय न केवल मुफ्त शिक्षा देगा, बल्कि कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए आवासीय सुविधा (रहना-खाना) भी पूरी तरह निःशुल्क होगी 


कहां बनेगा Ranchi Dishom Guru School?

Ranchi Dishom Guru School रांची के जगुआर कैंपस (रिंग रोड) में 6 एकड़ भूमि पर स्थापित होगा । विद्यालय के निर्माण के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार कर ली गई है और भूमि चिन्हित करने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है । मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की देरी न हो और Ranchi Dishom Guru School को जल्द से जल्द शुरू किया जाए 


किन बच्चों को मिलेगा Ranchi Dishom Guru School में प्रवेश?

Ranchi Dishom Guru School में प्रवेश के लिए विशेष प्राथमिकता निम्नलिखित वर्गों के बच्चों को दी जाएगी :

  • शहीद पुलिसकर्मियों के बच्चे
  • शहीद सेना जवानों के बच्चे
  • केंद्रीय अर्धसैनिक बलों (CPMF) में कार्यरत जवानों के बच्चे

यह विद्यालय कक्षा 1 से 12वीं तक की शिक्षा प्रदान करेगा, हालांकि कक्षा 1 से 5वीं तक के विद्यार्थियों के लिए आवासीय सुविधा नहीं होगी 


Ranchi Dishom Guru School: क्या-क्या सुविधाएं होंगी?

Ranchi Dishom Guru School को एक “स्टेट ऑफ आर्ट” अत्याधुनिक संस्थान के रूप में विकसित किया जाएगा । इसमें निम्नलिखित सुविधाएं उपलब्ध होंगी:

  • आवासीय सुविधा: कक्षा 6 से 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग तीन मंजिला छात्रावास होंगे 
  • शिक्षक आवास: प्राचार्य का अलग आवास, 8 टू-बीएचके शिक्षक आवास और 12 वन-बीएचके कर्मियों के आवास बनेंगे 
  • आधुनिक शिक्षा संसाधन: स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब, लाइब्रेरी, साइंस एंड मैथ लैब 
  • अन्य सुविधाएं: मल्टीपर्पस हॉल, प्ले ग्राउंड, छात्र-छात्राओं के लिए अलग कैंटीन, सिक रूम, एक्टिविटी रूम, स्टाफ रूम, कॉमन रूम 

Ranchi Dishom Guru School: कौशल विकास और स्मार्ट शिक्षा पर जोर

Ranchi Dishom Guru School का उद्देश्य केवल किताबी शिक्षा नहीं है, बल्कि बच्चों के कौशल विकास पर भी विशेष जोर दिया जाएगा । इसके लिए विद्यालय में स्किल लैब की स्थापना होगी, जहां बच्चों को आधुनिक युग के अनुसार तकनीकी कौशल और प्रैक्टिकल ज्ञान दिया जाएगा । यह पहल Ranchi Dishom Guru School को अन्य पारंपरिक विद्यालयों से अलग बनाती है।


Ranchi Dishom Guru School की वित्तीय स्वीकृति और प्रक्रिया

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने Ranchi Dishom Guru School के 22 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को योजना प्राधिकृत समिति को भेज दिया है । समिति के अनुमोदन के बाद इस पर कैबिनेट की स्वीकृति ली जाएगी । मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को Ranchi Dishom Guru School के निर्माण को प्राथमिकता देने और इसे उत्कृष्ट विद्यालय (Utkrisht Vidyalaya) के मानकों के अनुरूप विकसित करने के निर्देश दिए हैं 

यह बताया गया है कि देश में गिने-चुने राज्य ही हैं जहां शहीद जवानों और पुलिस कर्मियों के बच्चों के लिए इस तरह के आवासीय विद्यालय संचालित होते हैं । Ranchi Dishom Guru School की स्थापना से झारखंड ने शहीदों के परिवारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को एक नई दिशा दी है।

Ranchi Jonha Fall: जूनियर इंजीनियर अर्णब मुंडा की डूबने से मौत, छुट्टी के दिन दोस्तों के साथ गए थे

Irfan Ansari: 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- योग भारतीय संस्कृति का हिस्सा

JharExpress is hindi news channel of politics, education, sports, entertainment and many more. It covers live breaking news in India and World

Post Comment

YOU MAY HAVE MISSED