ranchi durga puja: रांची में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी, युवक घायल

ranchi durga puja
Share This Post

ranchi durga puja: राजधानी रांची में दुर्गा पूजा के दौरान एक बड़ी घटना हुई है। किशोरगंज इलाके में अपराधियों ने विक्की नामक एक युवक पर गोली चला दी। गोली उसके पेट में लगी है। युवक की हालत गंभीर है। अपराधियों ने एक युवक पर गोली चला दी, जो अपने घर की ओर जा रहा था। यह घटना सुबह 5 बजे के आस-पास हुई, और युवक को गोली से घायल किया गया। इस घटना के बाद, अपराधी मौके पर से बच निकले हैं।

वारदात के पीछे आपसी रंजिश का शक

ranchi durga puja: जानकारी के अनुसार, विक्की दुर्गा पूजा का मेला देख कर अपने घर लौट रहा था। इस दौरान किशोरगंज चौक के पास तीन अपराधियों ने उसे रोककर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद गोली चला दी। जो उसके पेट में जा लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी मौके पर ही फरार हो गए।

विक्की बिट्टू सिंह का भाई, पूर्व में जेल जा चुका है

ranchi durga puja: बताया जाता है कि विक्की बिट्टू सिंह का भाई है। जो पूर्व में गोलीबारी और रंगदारी के मामले में जेल जा चुका है। इस वजह से ये आशंका जताई जा रही है कि आपसी रंजिश को लेकर विक्की पर गोली चलाई गयी है।

पुलिस की छापेमारी जारी

ranchi durga puja: घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस की टीम अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। वहीं, सिटी एसपी ने कहा है कि अपराधियों की पहचान कर ली गयी है, जल्द से जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: message alert : मोबाइल पर आएगा आपातकालीन अलर्ट, कारण जानिए ??

YOUTUBE

JharExpress is hindi news channel of politics, education, sports, entertainment and many more. It covers live breaking news in India and World

3 comments

Post Comment

YOU MAY HAVE MISSED