Ranchi Nagar Nigam Chunav
Share This Post

Ranchi Nagar Nigam Chunav में 53 में 40 वार्ड General , 11 ST और 2 सीट SC के लिए, इनमें 26 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित

रांची नगर निगम चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने आरक्षण रोस्टर राज्य निर्वाचन आयोग को भेज दिया है। नया रोस्टर एक-दो दिनों में रोस्टर जारी कर दिया जाएगा जिनके अनुसार रांची नगर निगम क्षेत्र के 53 वार्डों में पांच वार्ड अनुसूचित जनजाति व एक वार्ड अनुसूचित जाति की महिलाओं एवं 20 वार्ड में सामान्य जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित है यानि कि कुल 26 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। ओबीसी आरक्षण हटने से 53 में 40 वार्ड सामान्य के लिए, 11 एसटी और 2 सीट एससी के लिए, इनमें 26 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित रखा गया है।सीट पर अनुसूचित जाति-जनजाति की महिला-पुरुष दोनों चुनाव लड़ सकते हैं। नए आरक्षण रोस्टर के अनुसार करीब 11 वार्डों 1,2,10,14,20,26,31,34,37,44 और 52 के समीकरण को बदल दिया जाएगा। इन सीटों पर पुरुष पार्षद हैं जिसे अब इसे महिलाओं के लिए आरक्षित कर दिया गया है।अब 11 वार्डों में पुरुष पार्षदों कि जगह महिलाऐं चुनाव लड़ेंगी।

Ranchi Nagar Nigam Chunav

HOME YOUTUBE

By JharExpress

JharExpress is hindi news channel of politics, education, sports, entertainment and many more. It covers live breaking news in India and World

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *