Ranchi Weather : भीषण गर्मी के बीच रांची (Ranchi Weather) समेत झारखंड (Jharkhand Weather Updates) के अलग-अलग जिलों में लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। दरअसल अगले 3 दिनों तक झारखंड के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 21 से 23 अप्रैल तक राज्य में कई स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की बारिश (Rain In Jharkhand) हो सकती है। 21 अप्रैल को कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। तेज सतही हवा चल सकती है। इसकी गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है।
Ranchi Weather : मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि कोल्हान क्षेत्र में बारिश हो सकती है। इसका असर आज से ही देखने को मिलेगा। हवा के साथ साथ बादल छाए रहने की संभावना है। वही संथाल, कोल्हान और छोटानागपुर क्षेत्र में बारिश हो सकती है जिसे 2 से 3 डिग्री तापमान में कमी आ सकती है। इससे लोगों को कुछ राहत जरूर मिलेगी।
वहीं इससे पहले झारखंड के कई हिस्सों में गुरुवार देर शाम मौसम बदल गया है। मौसम बदलाव के बाद तापमान थोड़ा लुढ़क गया है। रांची और आसपास के कुछ इलाकों में शाम के समय तेज हवा के साथ तापमान के गिरने के बाद लोगों को थोड़ी राहत मिली है। रांची में गुरुवार को मौसम का मिजाज बदलने के बाद 40.2 डिग्री पर पहुंच गया था।
इसे भी पढ़ें : 29 से 31 मार्च तक बारिश, रामनवमी में असर
Pingback: today's latest news, articles, live videos, hindi news - JharExpress