JMM सदस्य Sanjeev Tiwari में गैंगस्टर हमला, दोनों युवक गिरफ्तार

JMM member Sanjeev Tiwari
Share This Post

गुंडा टैक्स के लिए गैंगस्टर अमन साहू के गुंडों ने JMM केंद्रीय समिति के सदस्य Sanjeev Tiwari के गंगा हास्पिटल में सोमवार की रात बवाल किया। साथ ही Sanjeev Tiwari को जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस घटना के बाद पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के व्यवसायी-कारोबारी दशहत में हैं। शहर में गुंडा तत्वों की बढ़ती सक्रियता से आम लोग चिंतित हो उठे हैं।

अमन साहू से कराना चाहते थे बात

संजीव तिवारी के अनुसार सोमवार की रात 9:30 बजे वे अपने अस्पताल के चेंबर में बैठे थे। इसी क्रम में दो युवक बाइक से पहुंचकर उनके चालक से पूछा कि Sanjeev Tiwari कौन हैं ? उन्हें बाहर बुलाइए। बुलाने का कारण पूछने पर चालक से दुर्व्यवहार करते हुए हाथापाई करने लगे। सीसीटीवी में यह घटना देख तिवारी बाहर निकले तो दोनों युवकों ने मोबाइल फोन निकाल कर कहा कि बॉस से बात कीजिए। कौन बास? के सवाल पर कहा कि जानते नहीं हो। अमन साहू को तुम नहीं जानते। इसके बाद बात करने के लिए दबाव बनाने लगे। जल्दी बात करो नहीं तो अच्छा नहीं होगा। बात नहीं करने पर उन दोनों युवकों ने गाली गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। तिवारी और उनके स्टाफ को लागी दी। बास को तुम्हारे जवाब का इंतजार है। जल्द ही पता चल जाएगा। बवाल बढ़ते देख दोनों भाग निकले।

पूरा मामला CCTV फुटेज में रिकार्ड

Sanjeev Tiwari ने टाउन मेदिनीनगर थाने में लिखित शिकायत की है। पूरा मामला CCTV फुटेज में रिकार्ड है। इस मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए CCTV फुटेज के आधार पर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जिस बाइक पर युवक सवार थे वह जब्त की गई है। गिरफ्तार आरोपितों में पलामू जिला के सतबहिनी उंटारी रोड निवासी वर्तमान पता बैरिया आदर्श नगर निवासी, धीरज शर्मा व लातेहार चंदनडीह गांव निवासी वर्तमान पता गायत्री मंदिर रोड निवासी।

दुमका जेल में बंद है अमन साहू

संजीव तिवारी JMM के टिकट पर डालटनगंज से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। चियांकी रोड में घर है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ जान-पहचान है। गैंगस्टर अमन साहू कुछ मेदिनीनगर सेंट्रल जेल में बंद था। हाल ही में उसे दुमका जेल में शिफ्ट किया गया है।

पुलिस का क्या है कहना

मेदिनीनगर थाना प्रभारी अभय कुमार सिन्हा का कहना है कि शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दोनों अमन साहू के गुंडों हैं या उनके नाम का इस्तेमाल कर रहे थे, यह कह पाना अभी मुश्किल है। दोनों के आपराधिक बैकग्राउंड की जांच की जा रही है। जल्द ही रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। इसके बाद स्थिति साफ होगी।

इसे भी पढ़ें : DSP Rohit Singh के फ्लैट में चोरी

YOUTUBE

JharExpress is hindi news channel of politics, education, sports, entertainment and many more. It covers live breaking news in India and World

1 comment

Post Comment

YOU MAY HAVE MISSED