सुषमा बड़ाईक
Share This Post

राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के सहजानंद चौक के नजदीक मंगलवार सुबह 9:30 बजे बाईक सवार तीन अपराधियों ने सुषमा बड़ाईक को गोली मारकर घायल कर दिया। फिलहाल मेडिका में इलाज चल रहा है। सुषमा बड़ाईक अपने पिता के घर से बाडीगार्ड के साथ टू व्हीलर पर लौट रही थी, इसी दौरान घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, एफएसएल की टीम की मदद ली जा रही है। घटनास्थल के नजदीक स्थित सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है, पुलिस को शक है कि हिंदुस्तानी आवामी मोर्चा के पूर्व प्रवक्ता के इशारे पर घटना को अंजाम दिया गया है। उसपर सुषमा बड़ाईक ने पटना स्थित सचिवालय थाने में रेप के आरोप में केस दर्ज करवाया है। सुषमा बड़ाईक का दावा है कि उसका बेटा इसी व्यक्ति का है।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी की पार्टी (HAM) के प्रवक्ता दानिश रिजवान पर रेप का आरोप लगा है। 11 साल पहले का मामला है। दानिश रिजवान पर पटना के सचिवालय थाने में 14 सितंबर को FIR दर्ज हुई है। झारखंड की रहने वाली एक आदिवासी महिला के बयान पर केस दर्ज किया गया। महिला का आरोप है कि हम पार्टी के प्रवक्ता दानिश उसके बच्चे के पिता हैं।

HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान पर रेप का केस

दानिश रिजवान पर रेप का मामला दर्ज कराने वाली महिला ने पुलिस को बताया है कि वो साल 2011 में पटना आई थी। यहीं पर उसकी मुलाकात दानिश रिजवान से हुई। तब वो एक टीवी चैनल में काम करते थे। एफआईआर की मानें तो महिला अपना काम खत्म करने के बाद वापस पटना जंक्शन लौट रही थी। जिस समय वो स्टेशन पहुंची, उस वक्त वहां कोई ट्रेन रांची के लिए नहीं मिली। तभी कुछ बदमाश वहां पहुंचे, जिनसे डरकर वो स्टेशन के बाहर आ गई। उसने दानिश रिजवान को देखा और मदद मांगी। फिर दानिश उसे सचिवालय थाना इलाके के एक फ्लैट में ले गए।

झारखंड की आदिवासी महिला का आरोप

महिला के मुताबिक वहां फ्लैट में दानिश ने दो प्लेट खाना मंगवाया। खाना खाने के बाद उसे नशा हो गया। एफआईआर में आरोप लगाया कि उसी दौरान दानिश ने गलत हरकत की। एफआईआर में इस बात का जिक्र है कि जिस वक्त ये सब कुछ हुआ, उस समय वो पूरी तरह से बेहोश नहीं थी। अर्द्धबेहोशी की हालत में उसे खुद को बचाने की ताकत नहीं बची थी। अगले दिन सुबह छह बजे रांची के लिए रवाना हुई।

बच्चे का DNA टेस्ट कराएगी पुलिस

पूरे मामले पर मीडिया ने हम पार्टी के प्रवक्ता दानिश रिजवान से बात कि तो उन्होंने कहा कि इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। वहीं, दूसरी ओर महिला के आरोपों के बाद सचिवालय थाने की पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस उस बच्चे का डीएनए टेस्ट कराने की तैयारी में है। जिसे आरोप लगानेवाली महिला दानिश से होने का दावा कर रही है। रेप की एफआईआर होने के बाद दानिश रिजवान की मुश्किलें भी बढ़ती दिख रही है। आदिवासी महिला से मामला जुड़ा है, जिसके चलते पुलिस बारीकी से जांच में जुटी है।

मांझी की ओर से बयान देते रहते हैं दानिश

जीतन राम मांझी की पार्टी हम के राष्ट्रीय प्रधान सचिव के साथ-साथ प्रवक्ता भी दानिश रिजवान हैं। मांझी की पार्टी की ओर अक्सर मीडिया में बयान देते रहते हैं। रेप का आरोप लगानेवाली महिला का 10 साल का बेटा है। सचिवालय एएसपी काम्या मिश्रा ने मीडिया को बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। जिस वक्त का ये मामला है, उस वक्त दानिश पटना के एक लोकल चैनल में बतौर रिपोर्टर काम करते थे। बाद में वो राजनीति में आए और मांझी की पार्टी को जॉइन किया।

इसे भी पढ़ें : पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रांची में सम्मान समारोह आयोजन

YOUTUBE

By JharExpress

JharExpress is hindi news channel of politics, education, sports, entertainment and many more. It covers live breaking news in India and World

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *