Advertisement

train accident today : सीएम हेमंत सोरेन द्वारा अधिकारियों और डॉक्टर की एक टीम ओडिशा बालासोर के लिए रवाना हुई

train accident today
Share This Post

train accident today : ओडिशा के बालासोर में दो जून को हुए भयंकर रेल हादसे में झारखंड के एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। वैसे तो इनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है, लेकिन उचित इलाज और सहयोग के लिए डॉक्टरों और अधिकारियों की टीम राज्य से बालासोर पहुंच गयी है। इस टीम में सदर अस्पताल रांची के सर्जन डॉ अजीत कुमार, रांची के डीसी राहुल कुमार सिन्हा, श्रम सचिव राजेश शर्मा सहित दो लोग शामिल हैं।

सीएम हेमंत सोरेन ने दिया था आदेश

सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा था कि झारखंड सरकार के अधिकारियों और डॉक्टर की एक टीम सुबह हेलीकॉप्टर से ओडिशा के लिए रवाना होगी। ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे में मिली जानकारी के अनुसार झारखंड के यात्रियों से मुलाकात कर टीम द्वारा उन्हें हरसंभव मदद प्रदान किया जाएगा। हादसे में घायल हुए यात्रियों को बेहतर इलाज हेतु भी जरूरी सभी सहायता प्रदान की जाएगी।

13 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना

हादसे में झारखंड के भी डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हैं। घायलों में 13 अकेले पूर्वी सिंहभूम के हैं। वहीं तीन गोड्डा और एक पाकुड़ का है। दुमका के भी कई लोगो के घायल होने की सूचना है। सभी लोगों को अलग-अलग अस्पतालों ने भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। गोड्डा के जो तीन लोग घायल हुए हैं उनका नाम मिथुन पंडित, राजीव पंडित और मुकेश पंडित है। तीनों एक साथ मजदूरी करने के लिए काम की तलाश में बुधवार को गांव से निकले थे और इसी ट्रेन से चेन्नई जा रहे थे।

रांची रेलमंडल ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

train accident today : रांची रेल मंडल की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। रांची रेल मंडल की ओर से रांची और हटिया रेलवे स्टेशन पर हेल्पलाइन नंबरों को एक्टिव किया गया है। जहां से जानकारी ली जा सकती है।रांची रेलवे मंडल की ओर से जो नंबर जारी किए गए हैं, उसमें रांची रेलवे स्टेशन के 06512787260, 06512787070 और मोबाइल हेल्पलाइन नंबर 9835921950 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा हटिया स्टेशन के 06512600091 और 06512788888 हेल्पलाइन नंबर और मोबाइल नंबर 9431351063 पर संपर्क कर रेल हादसे से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

रेल हादसे में शिकार झारखंड के लोग

train accident today : गोड्डा
मुकेश पंडित, राजीव पंडित व मिथुन कुमार पंडित
दुमका
यहां के 16 मजदूर घायल हैं। बताया जा रहा है कि कुल 18 लोग ट्रेन में सवार हुए थे। दो लोग लापता हैं। दुमका के घायल श्रमिकों में सीताराम कुमार, हरियर कुमार, जोगेंद्र कुमार, लालमोहन कुमार, सुरेंद्र मारिक, अरविंद राउत, लखन मांझी, प्रमोद राउत, भोला राउत, सुखलाल मरांडी, मुंशी किस्कु, मेरुलाल मरांडी, देवेश्वर मरांडी, नायकी टुडु शामिल हैं।
बहरागोड़ा
यहां के छह मजदूर घायल हुए हैं। घायलों में सोनू पोलाय, रवि देवरी, गुरा पोलाई, रवि रावत, संध्या कर्मकार व सुखराज कर्मकार शामिल हैं।
गिरिडीह
जिले के कुसुंभा-गांडेय के दो सगे भाई कुंदन कुमार ठाकुर व जीतन कुमार ठाकुर (दोनों के पिता रंजीत ठाकुर) घायल हैं। गांडेय के जीएनपुर के भुलटेन तुरी और लोहरी के राजेंद्र साव भी घायल हैं।
साहेबगंज
साहेबगंज का हर्षित प्रसाद गुप्ता भी घायल हुआ है।

इसे भी पढ़ें : ओडिशा बालासोर में दो एक्सप्रेस रेल हादसे में 238 लोगों के मारे जाने और 900 से अधिक लोग घायल

YOUTUBE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *