Tribute to Jagarnath Mahato

Tribute to Jagarnath Mahato : झामुमो परिवार तथा वरिष्ठ नेताओं ने जगरनाथ महतो श्रद्धांजलि दी

Jharkhand Politics

Tribute to Jagarnath Mahato : झामुमो परिवार के वरिष्ठ नेता स्व श्री जगरनाथ महतो जी के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर अध्यक्ष आदरणीय श्री शिबू सोरेन जी, मुख्यमंत्री सह कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन तथा वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं अन्य ने श्रद्धांजलि दी।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जगरनाथ महतो के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने परमात्मा से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुःख की इस विकट घड़ी सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के पार्थिव शरीर को मुख्यमंत्री ने कंधा दिया। सीएम ने कहा टाइगर जगरनाथ दा ने झारखण्ड और झारखण्डियत की रक्षा के संघर्ष में हमेशा साथ निभाया, उसे जीतना सिखाया।
झारखण्ड की माटी के वीर सपूत जगरनाथ महतो अमर रहें!

Tribute to Jagarnath Mahato : मालुम हो कि जगरनाथ महतो का निधन 6 अप्रैल को चेन्नई के एक अस्पताल में हुआ था। जिसके बाद आज सुबह में विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो, राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड के विधायकों ने राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को श्रद्धांजलि अर्पित की।झारखंड के संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने कहा ”उनके निधन से झारखंड को क्षति पहुंची हैं जिसको पूरा करना कठिन है। उनको लोग ‘टाइगर’ के नाम से जानते थे। मुझे बाद में पता चला कि उनको ‘टाइगर’ क्यों बोलते थे, क्योंकि जो वह कहते थे वह करते थे। मैं उनकी आत्मा की शांति की कामना करता हूं। ” झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा ”एक सच्चा नेता हम लोगों के बीच से गया है, जिसने ना कभी डरना सीखा, ना रुकना सीखा, ना हारना सीखा। जितने वक्त वो रहे उन्होंने राज्य और क्षेत्र की सेवा करने का काम किया। ऐसे लोगों का जाना बहुत दुखद है। हम लोग परमेश्वर से यह प्रार्थना करते हैं कि उनकी आत्मा को शांति मिले।”

Tribute to Jagarnath Mahato
Tribute to Jagarnath Mahato
Tribute to Jagarnath Mahato
Tribute to Jagarnath Mahato
Tribute to Jagarnath Mahato
Tribute to Jagarnath Mahato
Tribute to Jagarnath Mahato
Tribute to Jagarnath Mahato

इसे भी पढ़ें : झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का आज चेन्नई में इलाज के दौरान निधन हो गया

YOUTUBE

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *