aaj ka mausam : झारखण्ड मे गिरेगी कड़ाके के ठण्ड

aaj ka mausam
Share This Post

aaj ka mausam : झारखंड में आने वाले 2-3 दिनों में लोगों को कड़ाके की ठंड महसूस हो सकती है। तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट की होने संभावना है। दिन का तापमान लगभग 26 डिग्री के आसपास रह रहा है। इस वजह से कड़ी धूप में लोगों को थोड़ी गर्मी का एहसास हो रहा है। सुबह कड़ाके की धूप निकलती है, इस वजह से ठंड का असर कम होता है।

रात के तापमान में होगी गिरावट

aaj ka mausam : रांची मौसम विज्ञान केंद्र की वैज्ञानिक प्रीति गुणवानी ने कहा ” रांची सहित पूरे झारखंड में दिन का तापमान 26 डिग्री के आसपास रहने के आसार हैं। इसमें कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। रात के तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरवाट की संभावना है। रात में पारा फिलहाल 12 से 14 डिग्री है। जो घटकर या 9 से 10 डिग्री जा सकता है। रात में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। “

29 दिसंबर 2014 की रात पारा 4 डिग्री तक नीचे गिरा था। जो अब तक की सबसे ठंडी रात थी। पिछले 2 साल की बात करें तो 19 दिसंबर 2020 को पारा 7 डिग्री और 21 दिसंबर 2021 में पारा 5.8 डिग्री तक पहुंचा थी। इस साल भी इसी के आसपास तापमान रहने के आसार हैं और ठंड का पीक दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक आएगा।

सुबह-शाम ठंड का अहसास

सुबह में कोहरे के कारण और शाम के बाद ठंड का अहसास हो रहा है। वहीं विभाग से मिली रिपोर्ट में कहा गया है कि 13 नवंबर को राजधानी के न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। बता दें कि पिछले 24 घंटे में रांची का अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री तो न्यूनतम 13.4 डिग्री दर्ज किया गया है। अबकी बार तापमान में बड़े बदलाव देखने की बात कही जा रही है।

निकल गए गर्म कपड़े

aaj ka mausam : राजधानी रांची में मौसम के बदले मिजाज की वजह से अब लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। सुबह शाम लोग गर्म कपड़ों में नजर आ रहे हैं। शाम होते ही सड़क पर भीड़ भी कम हो जा रही है। वहीं मौसमी बीमारियों खासकर सर्दी खांसी की शिकायतें भी अस्पतालों में बढ़ने लगी हैं।

इसे भी पढ़ें : झारखंड की राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में ठंड ने लोगों को कंपाना शुरू कर दिया

YOUTUBE

JharExpress is hindi news channel of politics, education, sports, entertainment and many more. It covers live breaking news in India and World

1 comment

Post Comment

YOU MAY HAVE MISSED