ed summons hemant soren

ed summons hemant soren : ED ने फिर एक बार कसा हेमंत सोरेन में शिकंजा, 17 को पेशगी

Jharkhand Politics

ed summons hemant soren : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अवैध खनन मामले में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को दूसरा समन भेजा है और उन्हें 17 नवंबर को ईडी के रांची जोनल कार्यालय के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है। इससे पहले ईडी ने सीएम हेमंत सोरेन को पहला समन 1 नवंबर को भेजा था। जिसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सरना धर्म कोड को लेकर 11 नवंबर को झारखंड विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र की भी घोषणा की। इससे साथ ही राज्य की जनता की समस्याओं के निपटारे के लिए 2 नवंबर से 15 नवंबर 2022 तक विभिन्न कार्यक्रमों में व्यस्तता का हवाला देते हुए, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तीन सप्ताह का समय मांगा था।

पहले समन के बाद ED से कहा था

ed summons hemant soren : ED ने हेमंत सोरेन को 3 नवंबर को पेश होने के लिए समन जारी किया था। इसके बाद सोरेन ने ED को एक पत्र लिखा था। मुख्यमंत्री ने से 3 हफ्ते का वक्त मांगा था। मुख्यमंत्री ने पत्र में कहा था कि उनके कुछ पूर्व निर्धारित कार्यक्रम हैं, उन्हें लेकर व्यस्तता है। इसलिए उन्हें और 3 हफ्ते का समय चाहिए।

हेमंत सोरेन – समन क्यों, सीधा गिरफ्तार कर लीजिए

ed summons hemant soren : ईडी की ओर से सीएम को समन भेजने पर JMM कार्यकर्ता काफी नाराज दिखे। राज्य के विभिन्न स्थानों से हजारों की संख्या में सीएम आवास पहुंचे। यहां ईडी के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। इस मौके पर सीएम ने खुले मंच से ईडी के मिले समन को सीएम ने सीधे चुनौती दी थी। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा था कि “हमने इतना संगीन गुनाह किया है तो समन क्यों, सीधा गिरफ्तार कीजिए।” सोरेन ने कहा कि क्या ” आपको लगता है हम कोई चोर-उचक्का हैं। हम हत्यारे हैं।” सीएम ने कहा था “ऐसा कहां होता है कि कल समन दिया और आज पहुंच गए। हमारी भी व्यस्तता है। पहले से कई कार्यक्रम निर्धारित हैं। नृत्य महोत्सव में हिस्सा लेने का आमंत्रण मुझे पहले ही मिला था। मैंने सहमति दी थी। ” उन्होंने कहा “हर चीज का एक शिष्टाचार होता है। व्यावहारिक आचरण होता है।” उन्होंने कहा “भाजपा संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है।”

सुप्रीम कोर्ट से मिली है राहत

ed summons hemant soren : ईडी ने सोरेन के राजनीतिक सहयोगी पंकज मिश्रा और दो अन्य स्थानीय बच्चू यादव और प्रेम प्रकाश को गिरफ्तार किया है। ED ने कहा है “उसने राज्य में अवैध खनन से जुड़ी अब तक 1,000 करोड़ रुपए से अधिक की अपराध की आय की पहचान की है।”
अवैध खनन केस में घिरे झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सोमवार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली थी। सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड हाई कोर्ट फैसले को रद्द कर दिया था। हाई कोर्ट ने अवैध खनन केस में मुख्यमंत्री के खिलाफ जांच को लेकर जनहित याचिका को सुनवाई के योग्य माना था। सुप्रीम कोर्ट से राहत के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट किया था, ”सत्यमेव जयते।” सुप्रीम कोर्ट खनन पट्टा मामले की जांच संबंधी जनहित याचिकाओं को सुनवाई योग्य बताने वाले हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ दायर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्य सरकार की याचिकाओं को सोमवार को स्वीकार लिया था।

HOME YOUTUBE

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *