hemant soren

hemant soren : हेमंत सोरेन ने तपोवन मंदिर में श्री राम का दर्शन लिया

Jharkhand Politics

hemant soren : तपोवन मंदिर में भगवान श्री राम का दर्शन कर गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हम अपने जीवन में भगवान श्री राम के आदर्शों को आत्मसात करें, क्योंकि इसमें सबका कल्याण निहित है।

उन्होंने प्रभु श्री राम जी के चरण में शीश नवाकर राज्य वासियों की उन्नति, सुख- समृद्धि, शांति और स्वस्थ जीवन के लिए आशीर्वाद लिया।

hemant soren : मुख्यमंत्री ने हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले वर्ष रामनवमी महापर्व के अवसर पर तपोवन की पवित्र भूमि को विकसित करने की घोषणा की थी।

इस वर्ष रामनवमी पर मंदिर और आसपास के क्षेत्र का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य शुरू हो चुका है और अगले वर्ष रामनवमी के पावन अवसर पर यहां भगवान श्री राम जानकी के भव्य मंदिर का आप दर्शन करेंगे।

तपोवन मंदिर परिसर के विकास पर 14 करोड़ से ज्यादा रुपए खर्च किए जा रहे हैं। जरूरत पड़ने पर और भी राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

hemant soren : मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐतिहासिक-धार्मिक स्थलों को संरक्षित और विकसित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। तपोवन मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र का विकास इसी कड़ी का एक अहम हिस्सा है। इस मंदिर को एक प्रतीक के रूप में विकसित किया जा रहा है।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद महुआ माजी और श्री राम -जानकी तपोवन मंदिर समिति तथा श्री श्री महावीर मंडल निवारनपुर समिति के सदस्यगण मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : हेमंत सोरेन ने नीतू घनघास और स्वीटी बूरा को बधाई दी

YOUTUBE

Share This Post

1 thought on “hemant soren : हेमंत सोरेन ने तपोवन मंदिर में श्री राम का दर्शन लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *