JAC Board Result 2023

JAC Board Result 2023 : 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 5 अप्रैल को समाप्त

Education Jharkhand

JAC Board Result 2023, Jharkhand 10th 12th Board Result: झारखंड 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 5 अप्रैल को समाप्त होने जा रही हैं। झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा 14 मार्च से 3 अप्रैल तक आयोजित की जा रही है। वहीं 12वीं की परीक्षा 14 मार्च से 5 अप्रैल तक चलेगी। इसके बाद बोर्ड की ओर से मूल्यांकन का काम शुरू किया जाएगा। वही परीक्षाओं के रिजल्ट की बात करें तो यह जून माह के पहले सप्ताह तक जारी किया जा सकता है।

JAC Board Result 2023 : 8वीं, 9वीं और 11वीं कक्षा का परिणाम जून के बाद जारी किया जाएगा। हांलाकि इसे लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र उसे आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर प्राप्त कर सकेंगे। इसे चेक करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर और रोल कोड का इस्तेमाल करना होगा।

पिछले साल के नतीजों की बात करें तो वर्ष 2022 में झारखंड बोर्ड 10वीं का पास प्रतिशत 95.50 फीसदी रहा था। वहीं 12वीं में साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स का पास प्रतिशत क्रमशः 91.43%, 92.74% और 97.42% था।

इसे भी पढ़ें : शिक्षित और बेरोजगार को आर्थिक सहायता की जाएगी

YOUTUBE

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *