Hemant Soren
Share This Post

लोगों की समस्याओं का निराकरण हेमंत सरकार की प्राथमिकता है। आज साहेबगंज भ्रमण के क्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) बरहेट में लोगों की समस्याओं से अवगत हुए और उसके निराकरण का निर्देश पदाधिकारियों को दिया। मुख्यमंत्री ने बरहेट स्थित पतना में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के त्वरित निदान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है। नववर्ष के अवसर पर बरहेट स्थित पतना में कार्यकर्त्ता सम्मलेन में झामुमो के कर्मठ कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उन्हें संबोधन किया। मुख्यमंत्री ने कहा जरूरतमंदों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने में सभी कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका निभाई है।

मुख्यमंंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) बुधवार को पतना के धरमपुर साहेबगंज पहुंचे। धरमपुर मिशन मैदान में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड राज्य खनिज संपदा से भरा पूरा है। जिस राज्य की गिनती देश के अग्रणी राज्य में होनी चाहिए थी, उसकी गिनती पिछड़े राज्य के रूप में होती है। इस राज्य के पिछड़ेपन के लिए भाजपा जिम्मेदार है। विगत 20 वर्षों में इनके द्वारा सोची समझी रणनीति के तहत राज्य को पिछड़ा बनाया गया।

भाजपा पर बरसते हुए सीएम सोरेन (Hemant Soren) ने कहा कि आज इनकी चोरी पकड़ी गई है। हमने राज्य को देश के अग्रणी राज्यों की लाइन में खड़ा करने का संकल्प लिया है। हमारी सरकार के तीन साल के कार्यकाल में दो साल तो कोरोना में बीत गया।। एक साल में हमने जो काम किया है, वह पिछले 20 सालों में हुए कामों से कई गुना अधिक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले पांच सालों के अंदर राज्य में बड़ा बदलाव आने वाला है। इस राज्य में जब तक झारखंड मुक्ति मोर्चा है, तब तक यहां के लोगों का बाल भी बांका नहीं होगा। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड में भाजपा की डबल इंजन की सरकार थी तो राज्य का तीव्र गति से विकास होना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

इसे भी पढ़ें : Jharkhand Cm हेमंत सोरेन रजरप्पा शक्तिपीठ मां छिन्नमस्तिका मंदिर में पूजा की

YOUTUBE

By JharExpress

JharExpress is hindi news channel of politics, education, sports, entertainment and many more. It covers live breaking news in India and World

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *