IAS

झारखंड पर IAS अधिकारियों का तबादला

Jharkhand

झारखंड में फिर से एक बार बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला हुआ है। तबादले की अधिसूचना जारी कर दी गई है। राज्य के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग के द्वारा जारी अधिसूचना में 18 IAS अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इनमें से कई अधिकारियों के विभाग में बदलाव किया गया है, जबकि कई अधिकारियों को अपने विभाग के अलावे दूसरे विभाग की अतितिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

पिछले कुछ दिनों से IAS अधिकारियों के तबादले को लेकर चर्चा चल रही थी। तबादले का उद्देश्य विभागों के द्वारा सरकार की योजनाओं को समय सीमा के अंदर धरातल पर उतारना है। कुछ अधिकारियों को उनके काम को देखते हुए नई जवाबदेही सौंपी गई है। इसमें कुछ सीनियर IAS अधिकारी है जबकि कुछ युवा IAS अधिकारी के नाम भी शामिल हैं। जिन IAS अधिकारियों का तबादला या नई जिम्मेदारी दी गई है उनके नाम इस प्रकार है।

अजय कुमार सिंह को अपने कार्य के अलावे पंचायती राज विभाग का अतिरिक्त प्रभार

राजेश कुमार शर्मा बने श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग के सचिव

प्रवीण कुमार टोप्पो बने दक्षिणी छोटानागपुर के प्रमण्डलीय आयुक्त

के श्रीनिवासन को अपने कार्य के अलावे परिवहन विभाग का अतिरिक्त प्रभार

मुकेश कुमार बने श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान के निदेशक

संजीव कुमार बेसरा बने श्रमायुक्त

नेहा अरोड़ा बनी पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की अपर सचिव

गरिमा सिंह बनी निदेशक उच्च शिक्षा

कर्ण सत्यार्थी बने उत्पाद आयुक्त

लोकेश मिश्रा बने आदिवासी कल्याण आयुक्त

विशाल सागर बने निदेशक सूचना प्रोधोगिकी

अभिजीत सिन्हा बने JMHID के प्रबंध निदेशक

ऋतुराज बने कोडरमा के उप विकास आयुक्त

रवि आनंद बने पलामू के उप विकास आयुक्त

इसे भी पढ़ें : खेलो झारखंड (Khelo Jharkhand) 2022-23 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता शुभारंभ

YOUTUBE

Share This Post

1 thought on “झारखंड पर IAS अधिकारियों का तबादला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *