jharkhand haj 2023 :हज 2023 के ऑनलाइन फार्म 10 मार्च तक भरा जायेगा

jharkhand haj 2023
Share This Post

jharkhand haj 2023 : झारखंड में हज 2023 के लिए ऑनलाइन फार्म आगामी 10 मार्च तक भरा जायेगा। झारखंड हज कमेटी के सदस्य सह पलामू जिला प्रभारी सैयद शमीम अहमद ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आवेदन के साथ जरूरी दस्तावेजों को भी अपलोड करना आवश्यक है। फॉर्म भरने के लिए जरूरी दस्तावेजों में हालिया पासपोर्ट साइज फोटो, पासपोर्ट का पहला और आखिरी पन्ना, पता का प्रमाण पत्र, कैंसिल चेक या बैंक पासबुक का पहला पेज और कोविड-19 का प्रमाणपत्र शामिल है। इसके अलावा, आवेदक का आधार कार्ड, पैन कार्ड तथा ब्लड ग्रुप संबंधी पेपर शामिल करना होगा।

jharkhand haj 2023 : सैयद शमीम ने बताया कि हज के इच्छुक आजमीन ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उनकी रहबरी के लिए डाल्टनगंज के नावाटोली के मुस्लिम नगर के मोहम्मद हाशिम तैयार हैं। आजमीन अधिक जानकारी के लिए उनके संपर्क सूत्र 94311-38544 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही मोबाइल नंबर 94319-68723, मो. मुर्जतजा (मोबाइल नंबर 85216-08052) तथा सुदना में मो. शमीम (मोबाइल नंबर 90656-94040) से भी संपर्क कर इस बारे में अधिक जानकारी ले सकते हैं।

बता दें कि, सातवीं शताब्दी से ही हज, इस्लामी पैगंबर मुहम्मद के जीवन के साथ जुड़ा हुआ स्थान है। लेकिन, मुस्लिम धर्म के अनुयायी मानते हैं कि मक्का की तीर्थ यात्रा हजारों वर्षों से चली आ रही है। उनके अनुसार इब्राहिम के समय काल से ही यह प्रथा चली आ रही है। इस तीर्थ यात्रा में लाखों लोग एक सप्ताह के जुलूस में शामिल होते हैं। जो मक्का शहर में आयोजित होता है। वो यहां पर कई अनुष्ठानों में हिस्सा लेते हैं।

jharkhand haj 2023 : सभी व्यक्ति एक घनाकार इमारत काबा के चारों ओर वामावर्त सात बार चलता है जो कि मुस्लिमों के लिए प्रार्थना की दिशा होती है। मरवा तथा सफा पहाड़ों के बीच आगे और पीछे चलना होता है। जिसके बाद लोग ज़मज़म के कुएं से पानी पीते है। इसके साथ-साथ शैतान को पत्थर मारने की प्रथा भी है। बाद में सभी तीर्थ यात्री अपना सिर मुंडवाते हैं और पशु की बलि भी दी जाती है।

इसे भी पढ़ें : माओवादियों की IED विस्फोट में 55 वर्षीय महिला घायल

YOUTUBE

JharExpress is hindi news channel of politics, education, sports, entertainment and many more. It covers live breaking news in India and World

Post Comment

YOU MAY HAVE MISSED