jharkhand niti niyojan : नियोजन नीति में झारखंड के शैक्षणिक संस्थानों से मैट्रिक और इंटरमीडिएट उत्तीर्ण होना अनिवार्य में छूट दी गई

jharkhand niti niyojan
Share This Post

jharkhand niti niyojan : झारखंड सरकार ने एक दर्जन से अधिक नियुक्ति नियमावलियों में से उस प्रविधान को हटा लिया है, जिसमें नियुक्ति के लिए सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए झारखंड के स्कूल-कॉलेजों से 10वीं और 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य किया गया था। इससे लगभग 20 हजार पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। इन पदों पर दो महीने में नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।

jharkhand niti niyojan : वहीं, एक दर्जन नियुक्ति नियमावलियां पेंडिंग में हैं जिनमें इस प्रविधान को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। इनमें से कुछ नियमावलियां कार्मिक या विधि विभाग में है, तो कुछ नियमावलियां कैबिनेट की स्वीकृति के लिए भेज दी गई हैं। इन नियमावलियों में संशोधन से लगभग 50 हजार और पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ हो जाएगा। इनमें प्रथम चरण में सहायक टीचर के लगभग 25 हजार पदों पर होने वाली नियुक्ति भी शामिल है।

आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को इसमें छूट दी गई थी

jharkhand niti niyojan : दरअसल, राज्य सरकार ने पूर्व में नियोजन नीति में तृतीय श्रेणी के पदों पर नियुक्ति में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने के लिए झारखंड के शैक्षणिक संस्थानों से मैट्रिक और इंटरमीडिएट उत्तीर्ण होना अनिवार्य किया था। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को इसमें छूट दी गई थी। तृतीय श्रेणी के सभी पदों से संबंधित नियुक्ति नियमावलियों में यह प्रविधान शामिल किया गया था, लेकिन पिछले साल झारखंड हाई कोर्ट ने नियोजन नीति रद्द किए जाने के बाद राज्य सरकार ने नई नियोजन नीति में इस प्रविधान को हटा लिया। इसके बाद नियुक्ति नियमावलियों में इस प्रविधान को हटाने की प्रक्रिया इन सभी में शुरू की गई।

  • झारखंड मोटरयान निरीक्षक नियुक्ति नियमावली-2023
  • झारखंड लिपिक सह टंकक संवर्ग नियुक्ति नियमावली-2023
  • झारखंड सचिवालय सेवा (संशोधन) नियमावली-2023
  • झारखंड राज्य समाहरणालय लिपिकीय संवर्ग नियुक्ति नियमावली-2023
  • झारखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी नियुक्ति (संशोधन) नियमावली-2023
  • झारखंड सचिवालय आशुलिपिक सेवा (संशोधन) नियमावली-2023
  • झारखंड सचिवालय लिपिकीय सेवा (संशोधन) नियमावली-2023
  • झारखंड कर्मचारी चयन आयेाग परीक्षा (डिप्लोमा/तकनीकी एवं अन्य विशिष्ट योग्यता स्तर) संचालन (संशोधन) नियमावली, 2023
  • झारखंड कर्मचारी चयन आयेाग परीक्षा (स्नातक स्तर तकनीकी/विशिष्ट योग्यता वाले पद) संचालन (संशोधन) नियमावली, 2023
  • झारखंड कर्मचारी चयन आयेाग परीक्षा (इंटरमीडिएट/10 2 स्तर) संचालन (संशोधन) नियमावली, 2023
  • झारखंड कर्मचारी चयन आयेाग परीक्षा (स्नातक स्तर) संचालन (संशोधन) नियमावली, 2023
  • झारखंड कर्मचारी चयन आयेाग परीक्षा (मैट्रिक/10वीं स्तर) संचालन (संशोधन) नियमावली, 2023
  • झारखंड कर्मचारी चयन आयेाग परीक्षा (इंटरमीडिएट/10 2 स्तर कंप्यूटर ज्ञान एवं कंप्यूटर में हिन्दी टंकण अहर्त्ता धारक पद हेतु) संचालन (संशोधन) नियमावली, 2023
  • झारखंड नगरपालिका सेवा संवर्ग संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023

इसे भी पढ़ें : हेमंत सोरेन ने ट्वीट में दुःख और बधाई दी

YOUTUBE

JharExpress is hindi news channel of politics, education, sports, entertainment and many more. It covers live breaking news in India and World

Post Comment

YOU MAY HAVE MISSED