Khatiani Johar yatra Koderma
Share This Post

Khatiani Johar yatra Koderma : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को कोडरमा से खतियान जोहार यात्रा के दूसरे चरण की शुरूआत की। कोडरमा में खतियान यात्रा को संबोधित करते हुए उन्होंने झारखंड के मूल निवासियों और उनके अधिकारों की जमकर पैरवी की। खतियानी जोहार यात्रा को लेकर कोडरमा पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने BJP पर बोला हमला बोल दिया उन्होंने कहा गुजरात और महाराष्ट्र को आगे बढ़ा सकते हैं तो झारखंड पीछे कैसे रह गया ? साजिश के तहत झारखंड को पिछड़ेपन की गर्त में धकेला गया है। कोडरमा में खतियानी जोहार यात्रा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा- खतियानी जोहार का मतलब अपनी पहचान है। हमारे झारखंडी होने की पहचान जरूरी है। आपस में लड़वाकर हमारे अधिकारों को दूसरों ने अपनी जेब में रख लिया।सीएम ने कहा कि बिहार में बिहारी उड़ीसा ओड़िया बंगाली में बंगाली राज करता है लेकिन झारखंड में छत्तीसगढ़िया राज कर रहा था। अब समय आ गया है कि झारखंड पर भी सिर्फ एक झारखंडी ही राज करेगा।

जो खतियानी है वही झारखंडी है

Khatiani Johar yatra Koderma : रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज तक झारखंड के मूलवासी की पहचान नहीं हो पाई थी। 20 सालों तक इनके अधिकारों का हनन होता रहा लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। सोरेन ने कहा कि खतियान का मतलब है अपनी पहचान, भारत में हमारी पहचान कैसे हो कि हम झारखंडी हैं, इसके लिए यह जरूरी था। उन्होंने कहा कि इंसान दुनिया भर में घूमता है लेकिन उसकी पहचान एक ही होती है। उन्होंने कहा कि जो खतियानी है वही झारखंडी है।

भाजपा ने राज्य को सिर्फ पीछे धकेलने का काम किया

भाजपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने राज्य को सिर्फ पीछे धकेलने का काम किया है। हेमंत सोरेन ने कहा कि इन्हें पहले महंगाई डायन नजर आती थी और अब भौजाई नजर आती है। आज  पांच रुपये का टिकट 50 रुपये में बिक रहा है। रेलवे से लेकर हवाई अड्डे तक सब कुछ बेचा जा रहा है। राजमार्गों के टोल गेटों पर बड़े-बड़े लठैत नजर आते हैं।

भाजपा में व्यापारियों की जमात है जो सिर्फ पैसों की भाषा जानते हैं

Khatiani Johar yatra Koderma : झारखंड में भाजपा की पूर्व की सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछली बार की बेईमान सरकार 50000 का राशन कार्ड खत्म कर दिया। हमने 2000000 लोगों को जोड़ने का काम किया। उन्होंने कहा कि हरा कार्ड का राशन केंद्र सरकार ने पैसा देने के बाद भी देना बंद कर दिया। डबल इंजन की सरकार का यही चेहरा रहा। भाजपा में व्यापारियों की जमात है जो सिर्फ पैसों की भाषा जानते हैं। कैसे बेचा जाए, कैसे खरीदा जाए।

फूट डालो राज करो इनकी परंपरा रही है

हेमंत सोरेन ने लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि इन्हें सिर्फ हिंदू-मुस्लिम करना आता है। फूट डालो राज करो इनकी परंपरा रही है। 20 वर्षों में घर इतना बुरा हाल कर दिया कि इससे बाहर करने का उपाय नजर नहीं आ रहा।

Khatiani Johar yatra Koderma : उन्होंने आगे कहा कोडरमा जिले में मेरे पिछली यात्राओं में से आज खतियानी जोहार यात्रा में यहां पहले की अपेक्षा सबसे ज्यादा लोगों का स्नेह और आशीर्वाद मिला।इस अवसर पर कोडरमा वासियों को अनेक-अनेक धन्यवाद, आभार और खतियानी जोहार।गरीब, आदिवासी, दलित, पिछड़ों के दुश्मन सदियों से पूंजीपति रहे हैं। यही वजह है भाजपा ने झाररखण्ड में 20 वर्ष शासन किया। गुजरात, महाराष्ट्र को चलाने का इनका अनुभव है लेकिन यहां इन्होंने ऐसा क्या किया कि झारखण्ड सबसे पिछड़े राज्य में शामिल हो गया ? 20 वर्षों तक भाजपा ने लोगों को अधिकार से वंचित किया। कोडरमा, जहां देश-विदेश का सबसे उम्दा क्वालिटी का अभ्रक मिलता है, पूर्व की सरकारों ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। बहुत जल्द इस विषय को लेकर राज्य सरकार कानून लाने जा रही है। जिससे यहां के लोगों का शोषण नहीं, उन्हें अधिकार मिलेगा।पहले भाजपा को महंगाई डायन नजर आती थी। आज कहां गयी वो महंगाई? गरीब की थाली से इन्होंने अन्न गायब कर दिया।इन्होंने 11 लाख राशन कार्ड काट दिए थे। आज हम 20 लाख अतिरिक्त लोगों को राशन दे रहे हैं। मगर पैसा जमा करने के बावजूद आज केंद्र सरकार राशन देने में भी आनाकानी कर रही है।

इसे भी पढ़ें : Hemant Soren Meet Pinarayi Vijayan पिनाराई विजयन से मिले हेमंत सोरेन

YOUTUBE

By JharExpress

JharExpress is hindi news channel of politics, education, sports, entertainment and many more. It covers live breaking news in India and World

3 thoughts on “Khatiani Johar yatra Koderma : हेमंत सोरेन ने BJP पर हमला बोल दिया”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *