खेलो झारखंड (Khelo Jharkhand) 2022-23 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता शुभारंभ

Khelo Jharkhand
Share This Post

झारखंड सरकार की पहल एवं झारखंड शिक्षा परियोजना में खेलो झारखंड (Khelo Jharkhand) 2022-23 की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 15 दिसंबर से रांची में होगी। इसमें जिला स्तर पर चयनित स्कूली विद्यार्थी शामिल होंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हजारीबाग से स्कूली खिलाड़ियों की टीम को डीसी हजारीबाग ने हरी झंडी दिखाकर रांची के लिए रवाना किया।

हजारीबाग से एथलीट और हॉकी के कुल 94 खिलाड़ियों को प्रथम चरण में भाग लेने के लिए डीसी नैन्सी सहाय, उपविकास आयुक्त प्रेरणा दीक्षित, प्रशिक्षु आईएएस शताब्दी मजूमदार ने संयुक्त रुप से हरी झंडी दिखा कर बस को रवाना किया। राज्य स्तर पर यह प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित किया गया हैं। प्रथम चरण का खेल 15 से 17 दिसंबर तक खेला जायेगा। जिला स्तर के प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर चयनित वर्ग 9 से 12 के खिलाड़ी बच्चें, विभिन्न खेल एवं एथलेटिक्स में राज्य स्तर पर भाग लेंगे।

प्रतियोगिता रांची के खेलगांव में होना है। जिला शिक्षा पदाधिकारी उपेंद्र नारायण ने बताया कि राज्य में खेलने जा रहे खिलाड़ी व बच्चे उत्साहित हैं। मौके पर उपायुक्त ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेल खेलने और अनुशासन में रह कर विजय होने की शुभकामनाएं दी। उक्त मौके पर जिला शिक्षा अधीक्षक संतोष गुप्ता, जिला खेल पदाधिकारी उपवन बड़ा, शारीरिक शिक्षा शिक्षक मधुसूदन कुमार सिंह, सुनील कुमार यादव सहित झाशिप कर्मी शामिल थे।

लोहरदगा जिले के कुड़ू थाना क्षेत्र में खेलो झारखंड (Khelo Jharkhand) के तहत जिला स्तरीय चयनित खिलाड़ियों को गुरुवार को सीओ प्रवीण कुमार सिंह ने रांची रवाना किया चयनित सभी खिलाड़ियों ने रांची के खेलगांव के लिए प्रस्थान किया। अंचलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर सभी खिलाड़ियों को रवाना किया। उन्होंने कहा कि छोटे से गांव में सुविधाएं नहीं रहने के बाद भी इन बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया है।

हॉकी में बेटियों ने किया शानदार प्रदर्शन

कुड़ू सीओ प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि कुड़ू जैसे छोटे से गांव की बेटियों ने जिला स्तर पर हॉकी में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। कुड़ू में हॉकी के लिए ना तो कोई खेल का मैदान है, ना ही हॉकी की संभावनाएं। बावजूद इसके सीमित संसाधन में जिला स्तरीय टीम में जगह बनाना तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होना बड़ी बात है। खिलाड़ियों को प्रखंड प्रशासन हर संभव मदद का प्रयास करेगा।

हॉकी में भी बेटियों का शानदार प्रदर्शन

चयनित खिलाड़ियों में कुड़ू के गांधी मेमोरियल हाईस्कूल से गीतांजलि उरांव कराटे में एवं झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय कैरो की प्रियांशु कुमारी 100 मीटर दौड़ में शामिल होंगी। इसके अलावा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कुड़ू से काजल उरांव 400 मीटर दौड़ में शामिल होगी। हॉकी टीम में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कुड़ू से रीता कुमारी, करीना कुमारी, रेशमा कुमारी, अनुष्का मिंज, सुमन कुमारी, अमृता उरांव, विमला कुमारी, काजल कुमारी, अंजली कुमारी, विभा कुमारी, सपना कुमारी, सुमन उरांव पुनिता कुमारी, आरती कुमारी, मनीषा कुमारी तथा प्रीति कुमारी शामिल हैं। सभी खिलाड़ी विद्यालय के खेल प्रशिक्षक अंजना खलखो के नेतृत्व में रांची रवाना हुईं। मौके पर कस्तूरबा विद्यालय की वार्डन राखी कुमारी सहित अन्य शिक्षिकाएं मौजूद थीं।

इसे भी पढ़ें : झारखंड शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो (Jagarnath Mahto) को मौत की धमकी

YOUTUBE

JharExpress is hindi news channel of politics, education, sports, entertainment and many more. It covers live breaking news in India and World

1 comment

Post Comment

YOU MAY HAVE MISSED