रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव

हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री आवास में रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर बैठक

Jharkhand Politics

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार 15 फरवरी, 2023 को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर यूपीए गठबंधन के प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने को लेकर आला नेताओं की अहम बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में गठबंधन के प्रत्याशी बजरंग महतो की जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीति बनाई गई। मुख्यमंत्री ने यूपीए के आला नेताओं के साथ रामगढ़ उपचुनाव के सियासी समीकरण के मद्देनजर बिंदुवार चर्चा की तथा पूरी ऊर्जा के साथ चुनावी मैदान में उतरने का निर्णय लिया।

प्रचार-प्रसार से लेकर अन्य मुख्य बिंदुओं चर्चा की

मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने गठबंधन के सभी नेताओं को एकजुटता दिखाते हुए एक बार फिर रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में जीत का परचम लहराने का मंत्र दिया। इस मौके पर गठबंधन के प्रत्याशी बजरंग महतो ने मुख्यमंत्री के समक्ष प्रचार-प्रसार से लेकर अन्य मुख्य बिंदुओं चर्चा की। मुख्यमंत्री ने बैठक में उपस्थित यूपीए के सभी आला नेताओं तथा रामगढ़ विधानसभा के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे कार्यकर्ताओं से कहा कि वे रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार रहें। सभी कार्यकर्ता एकजुट रहे तथा बूथ स्तर तक गठबंधन के प्रत्याशी की जीत के लिए अपना दमखम लगाएं।

इस अवसर पर झारखंड के नेता तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे

इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री बादल पत्रलेख, झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सह राज्य समन्वय समिति के सदस्य विनोद पांडेय, फागु बेसरा, पूर्व विधायक योगेंद्र महतो, सुप्रियो भट्टाचार्य, अभिषेक प्रसाद पिंटू, संजीव बेदिया, कांग्रेस नेता शहजादा अनवर, केशव महतो कमलेश, राजद के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव, झामुमो के रामगढ़ जिलाध्यक्ष विनोद किस्कू, जिला सचिव विनोद महतो सहित पार्टी के अन्य नेता तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें : पलामू के पनकी गांव में दो गुटों के बीच झड़प में 12 लोग घायल, धारा 144 लागू

YOUTUBE

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *