रांची सड़क दुर्घटनाओं

रांची सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गयी

Jharkhand

रांची सड़क दुर्घटनाओं : रांची जिले के मेसरा में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गयी। इससे इलाके में शोक की लहर है। पहली घटना में पति की मौत हो गयी है, जबकि पत्नी का पैर टूट गया है। उसका इलाज चल रहा है। दूसरी घटना में एक की मौके पर ही मौत हो गयी थी, जबकि दूसरे की इलाज के दौरान मौत हो गयी। इस तरह इलाके में सड़क हादसे में तीन लोगों ने अपनी जान गंवा दी।

पहली घटना शुक्रवार देर रात की है। मेसरा पंचायत स्थित नयाटोला गांव निवासी महादेव महतो (55) की मौत रांची-हजारीबाग सड़क पर ओरमांझी थाना क्षेत्र के शांतिवन रेस्टोरेंट के समीप हो गयी। सड़क किनारे खड़े टैंकर में वाहन ने पीछे से ठोकर मार दी। इससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गयी। इसमें उसकी पत्नी राजो देवी का दाहिना पैर टूट गया है। पुलिस ने उसे इलाज के लिए मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक बीआईटी मेसरा कॉलेज में काम करता था। जानकारी के अनुसार दोनों पति-पत्नी ओरमांझी के बारीडीह में एक शादी समारोह से वापस अपने घर मोटरसाइकिल से लौट रहे थे। पुलिस ने मोटरसाइकिल जब्त कर ली है।

इसे भी पढ़ें : झारखंड में चल रहे 55 में से 26 निजी फार्मेसी कॉलेजों का निबंधन रद्द होगा

YOUTUBE

Share This Post

1 thought on “रांची सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गयी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *