shibu soren

shibu soren : झारखंड राज्य समन्वय समिति की बैठक दस जून को अध्यक्ष शिबू सोरेन के आवास पर

Jharkhand Politics

shibu soren : झारखंड राज्य समन्वय समिति की बैठक दस जून को झारखंड मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन के आवास पर होने वाली है। शिबू सोरेन की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में समिति के सदस्यों के साथ सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों का विश्लेषण किया जाएगा। 10 जून को होने वाली इस बैठक में समिति सरकार की नीतियों का विश्लेषण करने के साथ विभिन्न विषयों पर सरकार को सुझाव भी देगी।

shibu soren : बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की अध्यक्षता में गठित 9 सदस्यीय झारखंड राज्य समन्वयक समिति में झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता विनोद पांडेय और फागू बेहरा भी शामिल हैं। झामुमो प्रमुख की अध्यक्षता में गठित 9 सदस्यीय झारखंड राज्य समन्वयक समिति के 4 सदस्यों को मंत्री पद का दर्जा भी दिया गया है।

इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत सोरेन द्वारा अधिकारियों और डॉक्टर की एक टीम ओडिशा बालासोर के लिए रवाना हुई

YOUTUBE

Share This Post

2 thoughts on “shibu soren : झारखंड राज्य समन्वय समिति की बैठक दस जून को अध्यक्ष शिबू सोरेन के आवास पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *