खतियानी जोहार यात्रा

आज गिरिडीह पर खतियानी जोहार यात्रा में हेमंत सोरेन बरसे

Jharkhand Politics

आज गिरिडीह की धरती पर झारखंड मुख्यमंत्री ने खतियानी जोहार यात्रा में एक विशाल जन सैलाब को संबोधित किये। इस रैली में हज़ारों की तादाद गिरिडीह की जनता ने मुख्यमंत्री जी का स्वागत किया। CM हेमंत सोरेन ने कहा- सरकार ने 3 साल में जितनी चुनौतियां देखी है, उतनी पिछली किसी भी सरकार ने नहीं देखा। कोरोना महामारी का सरकार ने डटकर मुकाबला किया।संघर्ष के बाद राज्य तो मिल गया, लेकिन 20 साल तक झारखंड पर गुजरात, महाराष्ट्र और देश चलाने वालों ने राज किया। लेकिन आज सब आगे हैं लेकिन झारखंड पीछे रह गया।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बढ़ती हुई महंगाई को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि पहले जब किसी चीज की कीमत पांच रुपए बढ़ती थी तो भाजपा के लोग सड़क पर उतर कर कहते थे कि महंगाई डायन हो गयी है, लेकिन अब महंगाई बढ़ रही है तो यह भाजपाइयों के लिए जैसे भौजाई हो गयी है।

साथ ही, मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा देश में रुपये की कीमत लगातार कम होती जा रही है। सड़क पर टोल टैक्स दना पड़ता है और इसकी वसूली के लिए मुस्तंडों को रखा जाता है। आजादी के बाद वर्तमान दौर में देश सबसे अराजक स्थिति से गुजर रहा है।

सोरेन ने ये बातें मंगलवार को अपनी पार्टी की ओर से निकाली गई खतियानी जोहार यात्रा के दूसरे चरण में कोडरमा जिला मुख्यालय में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सबसे अधिक वक्त तक सत्ता में रही पर सिर्फ राज्य को लूटने का काम किया।

वहीं, सोरेन ने राशन कार्ड को लकेर बीजेपी पर निशाना साधा और कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार ने 11 लाख लोगों का नाम राशन कार्ड से हटाया जबकि हमारी सरकार ने 20 लाख लोगों का राशन कार्ड में नाम जोड़ा है। हमारी सरकार ने पुरानी पेंशन योजना को लागू किया है जिसका लाभ सभी सरकारी कर्मियों को मिलेगा।

सोरेन ने अपनी सरकार के कामकाज गिनाते हुए कहा कि हमने स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए 1932 के खतियानी आधार माना है। उन्होंने कहा कि यह झारखंडी और मूलवासियों के अधिकार की यात्रा है। झारखंड में जो खतियानी है वही झारखंडी है।

साथ ही, हेमंत सोरेन ने कहा कि हर राज्य की अपनी पहचान रही है और झारखंड की अब अपनी पहचान बनेगी। झारखंड के मूलवासियों की जगह जाली प्रमाण पत्रों पर बाहरी लोग काम कर रहे हैं। सभा को सत्यानंद भोक्ता, बरही विधायक उमाशंकर अकेला सहित अन्य ने भी संबोधित किया।

इसे भी पढ़ें : हेमंत सोरेन ने BJP पर हमला बोल दिया

YOUTUBE

Share This Post

3 thoughts on “आज गिरिडीह पर खतियानी जोहार यात्रा में हेमंत सोरेन बरसे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *