नगर निकाय चुनाव

राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निकाय चुनाव के लिए चुनाव चिह्न और आरक्षण तय कर दिया

Jharkhand Politics

राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निकाय चुनाव के लिए मुक्त चुनाव चिह्न तय कर दिए हैं। चूंकि यह चुनाव गैरदलीय होगा, इसलिए प्रत्येक पद के उम्मीदवारों को इससे चुनाव चिह्न निर्वाची पदाधिकारियों द्वारा दिए जाएंगे। जो चुनाव चिह्न तय किए गए हैं, उनमें चूड़ियां से लेकर नेल कटर और डोली तथा कंप्यूटर माउस से लेकर लैपटाप और पेन ड्राइव भी शामिल हैं। उम्मीदवारों को उनके नाम के देवनागरी लिपि के वर्णमाला के अनुसार क्रम से चुनाव चिह्न दिए जाएंगे। आयोग ने सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों का इसे लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

आयोग ने तीन श्रेणियों में 50-50 चुनाव चिह्न तय किए हैं। नगर निगम के महापौर तथा नगर परिषद के अध्यक्षों के लिए 50 तथा वार्ड पार्षद या सदस्यों के लिए 50 चुनाव चिह्न मुक्त चुनाव चिह्न के रूप में निर्धारित किए गए हैं। वहीं, 50 चुनाव चिह्न सुरक्षित भी रखे गए हैं। किसी निर्वाचन क्षेत्र में 50 से अधिक उम्मीदवार होने पर सुरक्षित चुनाव चिह्नों से आवंटन हो सकेगा।

महापौर तथा अध्यक्ष के लिए उम्मीदवारों के लिए चुनाव चिह्न

एयर कंडीशनर, आटो रिक्शा, चूड़ियां, बैटरी टार्च, बेंच, बिस्कुट, बक्सा, ईंटें, बाल्टी, कैमरा, कारपेट, सीसीटीवी कैमरा, चपाती रोलर, चिमनी, नारियल फार्म, कंप्यूटर माउस, घन, हीरा, डोली, ड्रिल मशीन, बिजली का खंभा, बांसुरी, फव्वारा, कीप, गैस चूल्हा, कांच का गिलास, हरी मिर्च, टोप, हेलमेट, आइसक्रीम, कटहल, भिंडी, कुंडी, लूडो, माचिस की डिब्बी, नेल कटर, कड़ाही, नाशपाती, कलम की नीब सात किरणों के साथ, पेंसिल शार्पनर, पेट्रोल पंप, अनानास, प्लेट स्टैंड, पंचिंग मशीन, अंगूठी, रूम कूलर, सेफ्टी पिन, कैंची, जूता तथा कूदने की रस्सी।

वार्ड पार्षद या सदस्य के उम्मीदवारों के लिए चुनाव चिह्न

अलमारी, बेबी वाकर, बल्ला, मोतियों का हार, साइकिल पंप, ब्लैक बोर्ड, डबल रोटी, बीफ्रकेस, केक, केन, कैरम बोर्ड, जंजीर, चप्पलें, चिमटी, कलर ट्रे और ब्रूश, चारपाई, कप और प्लेट, डीजल पंप, द्वार घंटी, डंबल्स, लिफाफा, फुटबाल, फ्राक, गन्ना किसान, उपहार, ग्रामोफोन, हाथ घड़ी, हेडफोन, हाकी और बाल, पानी गर्म करने की राड, केतली, लेडी पर्स, लेटर बाक्स, लंच बाक्स, माइक, गले की टाई, पैंट, मटर, पेन स्टैंड, पेंडुलम, फोन चार्जर, करनी, हांडी, रेजर, राेड रोलर, रूम हीट, आरी, सिलाई की मशीन, शटर तथा स्लेट।

नगर निकाय चुनाव के लिए सुरक्षित चुनाव चिह्न

सेब, गुब्बारा, बल्लेबाज, बेल्ट, दूरबीन, आदमी व पाल युक्त नौका, ब्रेड टोस्टर, ब्रूश, कैलकुलेटर, शिमला मिर्च, फूलगोभी, चक्की, शतरंज बोर्ड, कोट, कंप्यूटर, क्रेन, कटिंग प्लायर, डिश एंटीना, दरवाजे का हैंडिल, कान की बालियां, एक्सटेंशन बोर्ड, फुटबाल खिलाड़ी, फ्राइंग पैन, गैस सिलेंडर, अदरक, अंगूर, हारमोनियम, हेलीकाप्टर, रेत घड़ी, प्रेस, किचन सिंक, लैपटाप, लाइटर, तुरहा बजाता आदमी, मिक्सी, नूडल्स कटोरा, मूंगफली, पेन ड्राइव, पेंसिल डिब्बा, मुसल और खरल, तकिया, खाने से भरी थाली, प्रेशर कुकर, रेफ्रिजरेटर, रोबोट, रबर की मुहर, स्कूल का बस्ता, पानी का जहाज, सितार तथा साबुनदानी।

इन नगर निगमों में महापौर पद आरक्षित

इसके तहत रांची नगर निगम में महापौर का पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है। पुरुष तथा महिला दोनों इस पद पर चुनाव के लिए खड़ा हो सकते हैं। वहीं, हजारीबाग नगर निगम तथा आदित्यपुर नगर निगम के महापौर के पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित किए गए हैं। आदित्यपुर नगर निगम के महापौर के पद महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं, जबकि हजारीबाग नगर निगम के महापौर के पद पर महिला तथा पुरुष दोनों खड़ा हो सकते हैं। बाकी छह निकायों में महापौर के पद अनारक्षित श्रेणी में रखे गए हैं। नौ नगर निगम में चार नगर निगम के महापौर के पद महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं, जबकि पांच में पुरुष एवं महिला दोनों चुनाव लड़ सकते हैं। इसी तरह आयोग ने 20 नगर परिषदों के अध्यक्ष पद के भी आरक्षण तय कर दिए।

किस निगम के महापौर के पद किसके लिए आरक्षित

  • नगर निगम – कोटि जिसके लिए आरक्षित – महिला या अन्य
  • मेदिनीनगर नगर निगम, पलामू अनारक्षित अन्य
  • हजारीबाग नगर निगम अनुसूचित जनजाति अन्य
  • गिरिडीह नगर निगम अनारक्षित अन्य
  • देवघर नगर निगम अनारक्षित महिला
  • धनबाद नगर निगम अनारक्षित महिला
  • चास नगर निगम, बोकारो अनारक्षित महिला
  • रांची नगर निगम अनुसूचित जाति अन्य
  • आदित्यपुर नगर निगम, सरायकेला खरसावां अनुसूचित जनजाति महिला
  • मानगो नगर निगम, पूर्वी सिंहभूम अनारक्षित अन्य

नौ नगर परिषद के अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित

राज्य निर्वाचन आयोग ने 20 नगर परिषदों के आरक्षण भी तय कर दिए हैं। इसके तहत नौ नगर परिषद के अध्यक्ष के पद महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं। 11 नगर परिषदों में निर्धारित आरक्षण के तहत पुरुष एवं महिला दोनों चुनाव लड़ सकते हैं।

  • नगर परिषद – कोटि जिसके लिए आरक्षित – महिला या अन्य
  • गढ़वा अनारक्षित अन्य
  • विश्रामपुर, पलामू अनारक्षित महिला
  • चतरा अनारक्षित अन्य
  • झुमरीतिलैया, कोडरमा अनारक्षित अन्य
  • मधुपुर, देवघर अनारक्षित अन्य
  • गोड्डा अनारक्षित महिला
  • साहिबगंज अनुसूचित जाति अन्य
  • पाकुड़ अनारक्षित महिला
  • दुमका अनारक्षित अन्य
  • मिहिजाम, जामताड़ा अनारक्षित अन्य
  • चिरकुंडा, धनबाद अनारक्षित महिला
  • फुसरो, बोकारो अनुसूचित जाति महिला
  • रामगढ़ अनारक्षित अन्य
  • लोहरदगा अनुसूचित जनजाति महिला
  • गुमला अनुसूचित जनजाति अन्य
  • सिमडेगा अनुसूचित जनजाति अन्य
  • चक्रधरपुर, पश्चिमी सिंहभूम अनुसूचित जनजाति अन्य
  • चाईबासा, पश्चिमी सिंहभूम अनुसूचित जनजाति महिला
  • कपालीनगर, सरायकेला खरसावां अनारक्षित महिला
  • जुगसलाई, पूर्वी सिंहभूम अनारक्षित महिला

इसे भी पढ़ें : Jharkhand Nagar Nigam Chunav 2022 में 657 उम्मीदवार नहीं लड़ पाएंगे चुनाव

YOUTUBE

Share This Post

1 thought on “राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निकाय चुनाव के लिए चुनाव चिह्न और आरक्षण तय कर दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *